रानीपुर के पलिया में लाखो की चोरी

चोरों ने तीन घरों को खंगाला नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
मऊ। रानीपुर थाना अंतर्गत सोमवार की रात्रि में ग्राम सभा पलिया के बेलखरी मौजा में चोरों ने घरों को निशाना बनाया और नगदी सहित लगभग 20 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए । घटना कि जानकारी परिजनों को मंगलवार की सुबह में हुई । जिसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर परिजनों द्वारा दी गई । मौके पर रानीपुर थानाध्यक्ष सहित आला अधिकारियों के द्वारा पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया । लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पलिया के बेलखरी मौजा निवासी प्रमोद सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह के मकान में छत के ऊपर से चढ़कर सीडी के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरों ने 3 घरों का ताला तोड़कर सोने के चार हार, चार मंगलसूत्र, नथिया समेत लगभग 20 लाख रुपए के गहनों की चोरी कर फरार ही गए । साथ ही साथ बगल के मकान में संतोष सिंह पुत्र तहसीलदार सिंह के घर का भी ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरों ने 10, हजार नगदी सहित लाखों रुपए के गहने निकाल लिया
और उसी के बगल में अखिलेश सिंह पुत्र मुख्तार सिंह के घर में भी घुसकर 22 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली ।
चोरी की सूचना मिलते ही रानीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार प्रभाकर, क्षेत्राधिकारी मु0बाद गो हना नरेश कुमार और फॉरेंसिक टीम के द्वारा पहुंचकर मौके का जांच पड़ताल किया गया । लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका फिर भी जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी का खुलासा करने आश्वासन दिया पुलिस के द्वारा परिजनों को दिया गया ।

