आशुतोष के शानदार शतक से न्यू स्पोर्टस्लाइन ने बापू खालिद क्रिकेट एकेडमी को 55 रनों से हराया

मऊ। डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम मैं कल्पना क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित विमला देवी मेमोरियल कैश टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बापू खालिद क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्टस्लाइन के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्पोर्ट्स लाइव ने आशुतोष के बेहतरीन शतक की पारी से निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट खोकर 233 रन बनाई जिसमें आशुतोष ने 109 रन तथा आर्य ने 74 रन का शानदार पारी खेली बापू खालिद की तरफ से निलेश ने दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बापू खालिद क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 178 रन ही बना सकी जिसमें अक्षय ने 65 रन तथा उज्जवल ने शानदार 56 रन की पारी खेल न्यू स्पोर्टस्लाइन की तरफ से आशुतोष ने तीन विकेट लिए आशुतोष के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस मौके पर निर्णायक भूमिका पर अंपायर पंकज मौर्या तथा अभिषेक जीते स्टेडियम में उपस्थित जिला अधिकारी मुकेश अग्रवाल क्रिकेट कोच मोहम्मद शाहिद उमेंद्र सिंह हेमंत सिंह रिशु शर्मा ज्ञान प्रकाश यादव अखंड प्रताप सिंह अमलेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे कल का फाइनल मैच न्यू स्पोर्टस्लाइन एवं मोनू सिंह क्रिकेट अकैडमी के बीच प्रातः 10:00 बजे से खेला जाएगा

