विमला देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में जाने कौन जीता फाइनल

आकॅष गुप्ता के हरफनमौला प्रदर्शन से न्यू स्पोर्टस्लाइन ने मोनू सिंह क्रिकेट अकैडमी को 29 रनों से हराया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मैं कल्पनाथ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित विमला देवी कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच मोनू सिंह क्रिकेट एकेडमी और न्यू स्पोर्टस्लाइन के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मोनू सिंह क्रिकेट एकेडमी ने लिया न्यू स्पोर्टस्लाइन पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाई जिसमें आकर्ष गुप्ता ने 87 तथा रचित ने 33 रनों का योगदान दिया मोनू सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कुलदीप ने 3 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोनू सिंह क्रिकेट अकैडमी 23 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 139 रन ही बना सकी जिसमें आदित्य ने 46 रन तथा गौरव ने 26 रन का योगदान दिया स्पोर्टस्लाइन की तरफ से आकॅष गुप्ता ने 4 विकेट तथा रचित ने 3 विकेट लिए फाइनल मैच में आकॅष गुप्ता की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस टूर्नामेंट में आशुतोष सिंह को मैन ऑफ द सीरीज से पुरस्कृत किया गया मैच के निर्णायक भूमिका में अभिषेक एवं पंकज मौर्या थे समापन कार्य में शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉक्टर संजय सिंह सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय धर्मेंद्र सिंह क्रिकेट कोच मोहम्मद शाहिद रिशु शर्मा ज्ञान प्रकाश सिंह सुरेंद्र प्रसाद मौर्य अखंड प्रताप सिंह शंभू प्रकाश अमलेश यादव राहुल यादव अजय राज गौरव मौर्या इत्यादि खिलाड़ी गण उपस्थित क्रिकेट कोच मोहम्मद शाहिद धर्मेंद्र सिंह उपस्थित अतिथि गण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

