शमसुल हसन अध्यक्ष, हरिद्वार राय महामंत्री निर्वाचित

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार का एसोसिएशन का चुनाव
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को हुए मतदान की मतगणना बृहस्पतिवार को हुई ।मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन और महामंत्री पद पर हरिद्वार राय विजई हुए। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा शुक्रवार को आम सभा की बैठक में की जाएगी। चुनाव परिणाम आते ही विजई पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया तथा जमकर नारेबाजी करते हुए मिठाईया बांटकर खुशी मनाया। मतगणना को लेकर कचहरी परिसर में सीओ नगर धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में काफी पुलिस और पीएसी तैनात रही।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ यादव और सहायक चुनाव अधिकारी मुहम्मद इकबाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन विजई हुए, उन्हें 498 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर लालजी पांडेय को 492 मत मिला। इस पद पर 13 मत अवैध हुआ। वही महामंत्री के पद पर हरिद्वार राय विजई हुए, उन्हें 505 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर राजेश कुमार सिंह राज को 364 तथा प्रदीप कुमार सिंह को 129 मत प्राप्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार अश्क विजई हुए, उन्हें 428 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर मुन्नीलाल को 122, शिवलाल यादव को 153 तथा युगेश कुमार गुप्ता को 278 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर 22 मत अवैध घोषित हुआ। उन्होंने बताया कि साधारण उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए सुनीत कुमार श्रीवास्तव को 574 मत तथा अवनीश कुमार गौतम को 499 मत प्राप्त हुआ, जिन्हें विजई घोषित किया गया इस पद पर हरिनारायण यादव को 385 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर दो मत अवैध घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रशांत कुमार त्रिपाठी विजई हुए, उन्हें 613 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर अजय कुमार यादव को 364 मत मिला। वही 26 मत अवैध घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री के 3 पदों पर नीरज कुमार सिंह को 570 मत, लल्लन भारद्वाज को 507 मत तथा राजेश कुमार राय को 469 मत प्राप्त हुआ, जिन्हें विजई घोषित किया गया। इस पद पर संजय कुमार को 459 मत प्राप्त हुआ। वही इस पद पर दो मत अवैध हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर केदारनाथ गोड विजई हुए, उन्हें 508 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर आशीष कुमार चौधरी को 458 मत प्राप्त हुआ, वही इस पद पर 37 मत अवैध घोषित हुआ। चुनाव परिणाम आते ही सभी विजई पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बाटी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक, रविशंकर सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह, जकी अहमद ,राकेश कुमार वर्मा,, रुपेश पांडेय आदि लोगों ने सहयोग किया।
इनसेट---
विजई पदाधिकारियों ने जताया आभार
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुने गए अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी सहित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। तथा कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस उद्देश्य को लेकर उन पर विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी अधिवक्ताओं का एक लाख रूपया का सामूहिक बीमा कराया जाएगा। निर्वाचित पदाधिकारी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, श्री प्रकाश यादव, एसएन सिंह, विनोद कुमार सिंह, लक्ष्मी कांत यादव, रामकृत यादव, सदानंद राय, उपमन्यु राय, उदय प्रताप राय, कैलाश भारद्वाज, बृजभान पाल, मोहम्मद कादिर, गनी अहमद नोमानी सहित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

