मऊ में चली गोली एक युवक जख्मी





मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी मलिन बस्ती गांव में  मोटरसाइकिल सवारों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गोली लगते ही युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा परिजनों ने आनन-फानन में उसे शारदा नारायण अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी मलिन बस्ती गांव निवासी एक युवक अभिमन्यु पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र 22 वर्ष अपने घर के बाहर टहल रहा था जिसे पुरानी रंजिश को लेकर मोटरसाइकिल सवार  बदमाश दरवाजे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिससे युवक को  गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर कर तड़पने लगा खून से लथपथ अवस्था देख परिजनों ने आनन-फानन में चिकित्सा  मऊ के शारदा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा और सदर कोतवालअनिल चंद तिवारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल से पूछताछ की और बदमाशों की तलाश में जुट गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शमसुल हसन अध्यक्ष, हरिद्वार राय महामंत्री निर्वाचित
जिलाधिकारी ने कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक स्थल के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण। >>