जाने क्यों चिरैयाकोट थाने पर पहुंचे डीआईजी





 

 

चिरैयाकोट (मऊ ), स्थानीय थाना पर शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर डी आई जी अखिलेश कुमार पहुंच कर सबसे पहले थाना का निरीक्षण किये। इस दौरान थाना परिसर में जल जमाव की समस्या को देखते हुए उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव को नालों की सफाई का निर्देश दिया। समाधान दिवस के मौके पर भेड़ियाधर ग्राम सभा के राजेश यादव ने चकरोड पर मकान बनाने की शिकायत किया । जिसके संबंध में डी आई जी ने तत्काल थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को मौके पर पहुंच चकरोड पर हो रहे अवैध निर्माण को गिराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात एस आई कमला पटेल मय फोर्स व लेखपाल मौके पर पहुंच कर नापी कराये। जिसमें चकरोड पर अवैध निर्माण होता पाया गया । राजस्व कर्मियों ने स्पॉट मेमो बना अतिक्रमणकर्ता को अवैध निर्माण हटाने को कहा। समाधान दिवस पर पांच शिकायतें आयीं, जो राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उनमें से मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक स्थल के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।
लिटिल फ्लावर स्कूल को विश्वसनीय ब्रांड का एडवार्ड मिलने के बाद हुआ भव्य आयोजन >>