लिटिल फ्लावर स्कूल को विश्वसनीय ब्रांड का एडवार्ड मिलने के बाद हुआ भव्य आयोजन





 

मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल निजामुद्दीन पुरा मऊ में क्रिसमस और नववर्ष के आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ! जिसकी शुरुआत पी. जी. के बच्चों ने “आओ रे परदेसी “ गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की !इसके बाद नर्सरी के बच्चों ने “स से होता है स्कूल सुंदर “ कार्यक्रम प्रस्तुत किया! कार्यक्रम का अंत यू. के. जी. के बच्चों द्वारा “यह तस्वीर है ख्वाबों की” नृत्य प्रस्तुत कर अंत किया गया! अभिभावक अपने बच्चों के प्रदर्शन को देख करके बहुत ही आनंदित महसूस कर रहे थे और अपने बच्चो में अपने आप को देखा !इस अवसर पर  विद्यालय के प्रबंधक  विजय शंकर यादव जी ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ! निदेशक श्री मुरलीधर यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता केडिया, डिप्टी डायरेक्टर श्री एम एल केडिया, उप प्रधानाचार्य बी के चिचौदिया व अन्य शिक्षक उपस्थित थे! इस अवसर पर दैनिक जागरण के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिटिल फ्लावर ग्रुप आफ स्कूल को प्रदेश में मिले सबसे विश्वसनीय ब्रांड से सम्मानित होने पर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित विद्यालय के निदेशक  मुरलीधर यादव द्वारा बच्चों के अभिभावकों से अपील की , कि आप अपने बच्चे के लिए कम से कम एक घंटा अवश्य निकाले और उन्हें सफल बनाने में अपना योगदान दे! उन्होंने वियतनाम से प्राप्त एक्सीलेंस अवार्ड को अपने पिताजी श्री विजय शंकर यादव जी को समर्पित किया ! स्कूल के कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीी सरिता केडिया ने धन्यवाद कहकर समाप्त किया



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने क्यों चिरैयाकोट थाने पर पहुंचे डीआईजी
युवाओं को शिखर पर पहुंचाने में तत्पर नेहरू युवा केंद्र* >>