रोजगार मेले का आयोजन 13 जनवरी को।

मऊ। जिला सेवायोजना अधिकारी ने बताया कि 13 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औ०प्र० संस्थान तथा कौशल विकास मिशन मऊ, के संयुक्त तत्वाधान में आई०टी०आई० कैम्पस सहातपुरा, मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 1- रूद्रपुर कालेज ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नालॉजी द्वारा लर्न एण्ड अर्न के आधार पर कुल 100 रिक्त स्टूडेन्ट ट्रेनी पदों. जिसकी शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई०टी०आई० एवं उम्र सिमा- 18 से 25 वर्ष, वेतन रू0-9500 पर भर्ती करेगी तथा तीन वर्ष प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने पर उन्हें डिप्लोमा की डिग्री प्रदान करते हुए उन्हें कम्पनियों में समायोजित करेगी 2 ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० रिक्त पद 54 शैक्षिक योग्यता स्नातक उम्र 20 से 45 वर्ष वेतन-20000. पद- ब्लाक आफिसर एवं फिल्ड आफिस, कार्य स्थल मऊ, कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों द्वारा अपनी एडमिन से सम्बन्धित कम्पनियों में सेवायोजन पोर्टल से आवेदन करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

