नोडल अधिकारी ने जनपद के उद्यमियों की सुनी समस्याएं।*





 

*नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक संपन्न।*

 

 

मऊ। जिला पंचायत सभागार में जनपद के नामित नोडल अधिकारी  शेषमणि पांडेय विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। इसके लिए शासन से लेकर जनपद स्तर में जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग लोगों को रोजगार देने वाला विभाग है। इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने जनपद के उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझाव को सुना। जिसमें उद्यमियों द्वारा बताया गया कि टेक्सटाइल के लिए जनपद मऊ विश्व विख्यात है। यहां पर एक टेक्सटाइल पार्क की आवश्यकता है। इसके लिए अभी तक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है। इसके उपरांत उद्यमियों द्वारा विगत कई वर्षों से बंद परदहां चीनी मिल को पुनः शुरू करने की बात कही। नोडल अधिकारी द्वारा जिला हथकरघा अधिकारी को इसका प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा जनपद में जरी क्लस्टर एवं बिजली की समस्या के बारे में बताया कि बिजली पूर्ण रूप से मिलती है परंतु ट्रिपिंग की बहुत समस्या है। इसके लिए अलग से फीडर लगाने की मांग की गई, जिसपर नोडल अधिकारी ने इसका रिफरेंस तैयार कर भिजवाने के भी निर्देश दिए। इसी क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के उद्यमियों की समस्याओं एक-एक करके सुना एवं उसका उचित निस्तारण करने की बात कही। नोडल अधिकारी ने जनपद में कितने हैंडलूम क्लस्टर बने हैं के बारे में जानकारी ली।

     बैठक के दौरान जिला हथकरघा अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी सहित समस्त उद्यमी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन  19 से 26 जनवरी, तक*
जाने किसे मिली सजा और लगा अर्थ दंड >>