जाने किसे मिली सजा और लगा अर्थ दंड





मऊ। मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के उपरान्त पोक्सो एक्ट का अभियुक्त 12 वर्ष की कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दंडित हुआ बताया जाता है की  पुलिस कार्यालय स्थित मॉनिटरिंग सेल के प्रभावी पैरवी के उपरांत विशेष न्यायधीश पोक्सो प्रथम जनपद मऊ द्वारा थाना मुहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 656/15 धारा 377 भादवि0 व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट में दोषी अभियुक्त अमरनाथ यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी नगरीपार थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ को 12 वर्ष के कठोर कारावास व 40 हजार रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नोडल अधिकारी ने जनपद के उद्यमियों की सुनी समस्याएं।*
मऊ में जाने कैसे हुई युवक की मौत >>