19 जनवरी को होगा जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन।*





 

 

*जनपद के लिए अब तक 1374 करोड़ों रुपए का ऑनलाइन इंटेंट फाइल।*

 

जनपद में जिला प्रशासन की ओर से "यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट"के तहत 19 जनवरी 2023 को एक दिवसीय जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन आर.एस. पैलेस, पुरानी तहसील में होगा। यह आयोजन सुबह 10:00 से अपराहन 2:30 बजे तक चलेगा।इस दौरान सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु इन्वेस्टर्स को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ ही साथ उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु शासन द्वारा घोषित कई प्रोत्साहन नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा। जनपद मऊ के लिए अब तक 1374 करोड़ रुपए का ऑनलाइन इंटेंट फाइल किया जा चुका है। 

इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर पिछले 1 माह से तैयारियां की जा रही थी। गत माह हुई उद्योग बंधु की बैठक में भी जिलाधिकारी ने जनपद के उद्यमियों से इस आयोजन के सफलता हेतु सुझाव लिए थे, जिस के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए थे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उद्यमियों को पत्र लिखकर इसके लिए आमंत्रित भी किया था,जिसके फल स्वरूप जनपद में निवास करने वाले उद्यमियों के साथ ही जनपद के ऐसे उद्यमी जो जनपद से बाहर रह रहे हैं, उन्होंने भी इस इन्वेस्टर्स समिट में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी इस आयोजन की सफलता हेतु पिछले 1 माह से लगातार सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही प्रतिदिन की हुई कार्यवाहियो की नियमित मॉनिटरिंग भी की।

आयोजन की शुरुआत निवेशकों/उद्यमियों के पंजीकरण से होगी। इसके अलावा निवेश सार्थी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022, एम.एस.एम.ई. पॉलिसी 2022,उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2022, उत्तर प्रदेश टैक्सटाइल एवं गारमेंटिंग नीति 2022, उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2022,प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2022,उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2022, उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022, उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 एवं जैव ऊर्जा नीति 2022,उत्तर प्रदेश डेयरी फार्म विकास एवं डेयरी उत्पाद प्रोत्साहन 2022, उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण नीति 2022 सहित कई अन्य नीतियों के प्रमुख बिंदुओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।आयोजन के अंतिम चरण में निवेशको/उद्यमियों द्वारा संबोधन के उपरांत निवेशकों/उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन इंटेंट फाइलिंग का भी कार्य संपन्न होगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुरानी पेंशन योजना मात्र पेंशन नहीं, बल्कि बुढ़ापे का सम्मान है -- डॉ. रामविलास भारती
जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को किया जिला बदर >>