स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसान को साक्षात भगवान का रूप कहा था- समीर राय





 

मऊ। स्वाधीनता आंदोलन में स्वामी सहजानंद सरस्वती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महात्मा गांधी के आंदोलनों से मोहभंग होने के बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर कार्य किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चर्चित बर्लिन ब्रॉडकास्ट में उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती का नाम अत्यंत आदर के साथ लिया। आजादी के पूर्व ही उन्होंने किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए उन्होंने 1936 में अखिल भारतीय किसान सभा की नींव रखी। उक्त बातें मुख्य अतिथि के रुप में श्री अवध नारायण राय अध्यक्ष पूर्वांचल भूमिहार समाज ने स्वामी सहजानंद जन मंच की ओर से वस्तु पुरा में आयोजित युगपुरुष स्वामी सहजानंद सरस्वती की 134 वी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

इसी क्रम में स्वामी सहजानंद जन मंच के अध्यक्ष  समीर राय ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने इस देश की आत्मा किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया। उन्होंने किसान को साक्षात भगवान का रूप कहा था। वे वास्तव में भारतीय पुनर्जागरण के शलाका पुरुष थे। लेकिन स्वतंत्र भारत के इतिहास लेखकों ने उनके योगदान की अनदेखी की है। अब समय की मांग है कि दलितों के संन्यासी को भारत रत्न दिया जाए।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  लालचंद राजभर ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने संन्यास ले ने बाद भी गरीबों और पीड़ितों के सवालों को लेकर आजीवन लड़ते रहे। आजादी के बाद भारत सरकार ने भूमि सुधारों के जितने भी कार्य किए वे सारे स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के किसान आंदोलनों की देन है। कृतज्ञ राष्ट्र उनके इस महान योगदान को कभी नहीं भूल सकता है।

स्वामी सहजानंद स्मृति सम्मान 2023 श्री शमशुल हसन अध्यक्ष सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ व किसान नेता  देव प्रकाश राय व ऑर्थो सर्जन डॉक्टर रजनीश राय को दिया गया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद जी की तस्वीर का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शमशुल हसन ने किया व संचालन श्री समीर राय ने किया।

इस जयंती समारोह को प्रमुख रुप से  रामाश्रय राय , देव प्रकाश राय , प्रमोद राय , इश्तियाक आब्दी, अनिल राय , राकेश सिंह,  धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राय ,श्रीधर राय ,रामप्रवेश राय विद्यापति राय ,रामसनेही राय, सुग्रीव राजभर,  लाल चंद राजभर, आदित्य जी ,शैलेंद्र राय, मुकेश राय ,पंडित सोनू राय शर्मा, इत्यादि ने संबोधित किया



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेला का भी होगा आयोजन।*
महाशिवरात्रि पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ >>