मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेला का भी होगा आयोजन।*

*मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेला का भी होगा आयोजन।*
*गोल्डन कार्ड धारकों को निकटतम सरकारी या संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की दी जाएगी सुविधा।*
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर रविवार को समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेला का भी कैंप लगाया जाएगा। यह जनपद के समस्त 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।इस आयुष्मान भारत मेला में पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही गोल्डन कार्ड धारकों के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निकटतम सरकारी या संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सिर्फ गोल्डन कार्ड बनना ही काफी नहीं है, इस कार्ड के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधा भी मिलना आवश्यक है।इस दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के साथ ही आयुष्मान भारत मेला का भी आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर करने का निर्णय लिया है। आयुष्मान भारत मेला के लगने वाले कैंप के दौरान संबंधित क्षेत्र के आशा एवं ए.एन.एम. गोल्डन कार्ड धारकों को निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लाएंगी, जहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अगर इलाज की आवश्यकता होगी, तो उन्हें निकटतम सरकारी या संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।इसके अलावा पात्र लाभार्थियो का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का भी कार्य आयुष्मान भारत मेला में किया जाएगा। यह आयुष्मान भारत मेला प्रत्येक रविवार को सुबह 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक चलेगा।

