आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल पर पुलिस की छापेमारी से हड़कम्प





आजमगढ़। स्थानीय मंडलीय अस्पताल से सोमवार की सुबह पुलिस ने गोपनीय तरीके से छापेमारी की और तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों दलाल बताये जाते है। पुलिस व प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी मंडलीय अस्पताल में दलालों का भरमार है, और वे आये दिन मरीजों से अवैध रूप से धनउगाही करते है।  उच्चाधिरीयों के निर्देश के बाद पुलिस की एक टीम ने मंडलीय अस्पताल पर छापेमारी कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस व अस्पताल प्रशासन मौन है। पुलिस की छापेमारी से अस्पताल में हड़कम्प मच गया और दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बैठक में अनुपस्थित प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने के दिए निर्देश*
विधानभवन पर सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन >>