विधानभवन पर सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने से पूर्व सपा के विधायकों ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसे लेकर विधानसभा के मार्शल और सुरक्षाकर्मीयों से सपा विधायकों की तमकर नाकझोंक हुई। इस बीच मार्शल ने विधायको को उठा कर विधानसभा से बाहर करने की कोशिश की तो विधायक धरने पर बैठ गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी माजूद रहे और वे भी धरने पर बैठ गए। विरोध -प्रदर्शन के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवदी पार्टी चाहती है कि अधिक से अधिक सदन चले। समाजवादी पार्टी के सदस्य विधान भवन परिसर में स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जाना चाहते थे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

