एक परिवार एक पहचान योजना का प्रशिक्षण हुआ संपन्न*

*उत्तर प्रदेश में आध्यासित परिवारों के लिए जनरेट की जाएगी फैमिली आई0डी0*
मऊ। उत्तर प्रदेश में अभ्यासित परिवारों के लिए फैमिली आई0डी0 एक परिवार एक पहचान योजना के क्रियान्वयन के लिए समस्त उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को फैमिली आई0डी0 के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ई-डिस्टिक मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि फैमिली आई0डी0 क्या है और कौन-कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं। एक परिवार एक पहचान योजना से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नों का निस्तारण भी किया गया। किसी भी परिवार का कोई भी सदस्य फैमिली आई0डी0 के पोर्टल familyid.up.gov.in पर जाकर दो आसान प्रक्रिया से अपनी फैमिली आई0डी0 प्राप्त कर सकता है। फैमिली आई0डी0 प्राप्त करने के लिए आवेदक के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड तथा उससे लिंक मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है। फैमिली आई0डी0 से संबंधित जानकारी के लिए फैमिली आई0डी0 के पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। फैमिली आई0डी0 के प्रशिक्षण में जनपद के सभी तहसील में कार्यरत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल तथा समस्त ब्लॉकों से खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस योजना के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर फैमिली आई0डी0 बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आई0डी0 के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्वे कर पात्रता के आधार पर दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त लेखपाल, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

