रोजगार मेले में 1343 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।*





 

मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को (बी०आर०सी०) घोसी मऊ, परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ मनोज राय अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कैरियर ब्रीज स्किल सलूशन, पीपल ट्री ऑनलाईन, बुस्की स्टालियन कंरोलटेन्सी सर्विरोज प्रा०लि०, प्रेरणा इनोवेटिव सलूशन प्रा०लि०, जयभारत मारूति लिमिटेड (आटो मोबाईल). ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल, जी०के०बी० हाईटेक लेन्स, गोदरेज, लावा आदि 18 कम्पनियों द्वारा रोजगार मेले में 3933 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर 2965 अभ्यर्थियों में से 1343 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में प्रधानाचार्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय घोसी मऊ, एम0आर0 प्रजापति, जिला सेवायोजन अधिकारी, मऊ तथा श्री एस०के० जैन प्रधानाचार्य, राजकीय औ०प्र०सं०, मऊ सहित आई०टी०आई०, कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एक परिवार एक पहचान योजना का प्रशिक्षण हुआ संपन्न* 
गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 5 लोगों को किया जिला बदर* >>