जाने सपा ने किसकी मनाए जयंती

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय संत गाडगे बाबा महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतियों को व्याख्यान कर उन्हें याद किया गया । जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नि वर्तमान जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जन्म 23 फरवरी 1 876 को महाराष्ट्र प्रांत के अमरावती जिले के सूरजी तालुका के सेडुगाओ गांव में गरीब धोबी परिवार में हुआ था बचपन से ही वह अलग स्वभाव में दिखने लगे ।एक घटना घटी जब उनके खेत में गेहूं की कटाई हो रही थी तो संत गाडगे कटे हुए गेहूं पर बैठकर चिड़िया को उड़ा रहे थे तभी एक व्यक्ति ने पूछा यह अनाज किसका है संत उसका उत्तर नहीं दिए बल्कि अलौकिक जगत में चले गए और आलौकिक ज्ञान के लिए इस कदर पागल हुए की उनके नहाने वऔर कपड़े पहनने का याद नहीं रहा वह फटे पुराने कपड़े और एक मिट्टी का मटका लिए थे उसी को सर पर ओढ लेते थे और उसी में खाना भी खाते थे उसी में पानी पीते थे और उसी से लोगों का मनोरंजन भी बजाकर करते थे जब वह किसी गांव गलियों से निकलते थे तो गांव के आवारा कुत्ते उन्हें दौड़ा कर नोच लेते थे उनको लहूलुहान कर देते थे लेकिन उन्होंने अपना मार्ग नहीं छोड़ा वह जहां भी गंदगी को देखते थे वही साफ सफाई करने में लग जाते थे सफाई अभियान के लिए जननायक के रूप में जानने लगे महाराष्ट्र की भाषा में मटके के टुकड़े को खडगे कहा जाता है इसलिए उनका नाम देवीदास डेबू जी से संत खड़के पड़ गया वे जहां भी साफ सफाई करते लोग प्रभावित होकर उनके खाने पीने के लिए रुपए पैसे से सहयोग करते वे सहयोग की राशि को राशि को लेकर जनता के कार्य में लगा देते उन्होंने भारत के कोने कोने में अनेकों धर्मशालाएं, विद्यालय , चिकित्सालय बनवाए उनके योगदान और उनके व्यक्तित्व से लोगों ने बहुत खुशी था लेकिन अपने जीवन काल में उन्होंने किसी को अपना शिष्य नहीं बनाया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शिवराम भारती ने कहा कि संत गाडगे एक विचार हो गए हैं जिस तरह से उन्होंने एक मटके को लेकर भारत का भ्रमण किया और झोली में एक पैसा ना रहते हुए भी बहुत सारे स्कूल चिकित्सालय धर्मशालाएं बनवाए जिनसे प्रेरणा मिलती है कि इंसान किसी भी हालत में हो अगर मन दृष्टि से जो ठान ले उसे कर दिखाता है खड़के की मृत्यु 20 दिसंबर 1956 को हों गई ।संत बाबा गाडगे की जयंती समारोह में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव कुददूश अंसारी जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान,डॉक्टर जयप्रकाश यादव,प्रधान रामभवन, राजेश यादव, रत्नेश भारती, गौरव पाण्डेय, राहुल निषाद, मुन्नू राम, अजय कन्नौजिया, रामदर्श यादव, अखण्ड प्रकाश पाण्डेय अशोक पाल, संभू सोनकर, रामासरे यादव, अनरनाथ यादव आदि नेता उपस्थित थे।

