भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ में किसान मेला का किया गया आयोजन





 

 

मऊ।  भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर में शनिवार को 'पारंपरिक मोटे अनाज (श्री अन्न) द्वारा पोषण एवं समृद्धि' विषय पर एक वृहद मेले का आयोजन किया गया । इस मेले के मुख्य अतिथि  सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोटे अनाजों की खेती एवं उसके उत्पादन से किसानों की आमदनी बढ़ाने पर किसानों को प्रोत्साहित किया गया। मंत्री जी ने यह भी कहा कि आज आवश्यकता है कि मोटे अनाजों के शोध पर बल दिया जाए ताकि उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाई जा सके और कृषक समृद्धशाली हो सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए राज्य सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2.15 लाख करोड़ किसानों को 11 हजार करोड़ की धनराशि स्थानांतरित की गई। साथ ही साथ मोटे अनाजों के बाजार खोजना, उसके उचित दाम दिलाना तथा उसका मूल्य संवर्धन करके अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए । संस्थान के निदेशक संजय कुमार एवं मेले के संयोजक अरविंद नाथ सिंह के द्वारा मोटे अनाजों के उत्पादन के साथ-साथ आधुनिक खेती जैसे उन्नतशील बीजों का उपयोग होन द्वारा रसायन एवं उर्वरकों के छिड़काव पर चर्चा की गई। इस मेले में 40 सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के स्टाल लगे तथा लगभग 10,000 किसानों ने प्रतिभाग कर आधुनिक खेती का उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी ली। कृषि उपकरणों में आकर्षण का केंद्र रहे ट्रैक्टर के स्टालों से एक ट्रैक्टर भी बिका। वाराणसी, आजमगढ़ गोरखपुर, मिर्जापुर मंगलों के 14 जिलों के 14 प्रगतिशील कृषकों ने संधुआ की खेती की जानकारी लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंधुआ की उन्नतशील खेती तथा उत्पादन में वृद्धि लेंगे। मेले में 5 कृषकों को पोषक अनाज खेती हेतु सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत 5000 कृषकों को गेहूं की कटाई हेतु हंसिया भी प्रदान किया गया । संस्थान द्वारा 20 कृषकों को 3 किलो मंधुआ के बीज मिनी किट के रूप में वितरित किया गया और 1000 कृषकों को देने का लक्ष्य है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के निदेशक डी. टी. के. बेहरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश अब सब्जी उत्पादन में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है। इस मेले में महुआ की खेती के साथ-साथ अन्य श्री अन्न जैसे कोदो, सांवा, ज्वार, बाजरा, कंगनी, चीना की भी खेती का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति मेले के संयोजक प्रो अरविंद नाथ सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर किया गया ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को।*
भाजपा नेता रामानुज सिंह चुन्नू के नेतृत्व में चला सफाई अभियान >>