भाजपा नेता रामानुज सिंह चुन्नू के नेतृत्व में चला सफाई अभियान





मऊ नगर क्षेत्र पूर्वी के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में शनिवार को रामानुज प्रताप सिंह "चुन्नू" के नेतृत्व में उनके सहयोगियों तथा क्षेत्र के अन्य समर्पित लोगो के साथ स्वच्छता अभियान का बहुत ही जोश के साथ प्रारंभ किया गया । इस कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र व नगरपालिका के विस्तृत क्षेत्रों में आने वाले धार्मिक तथा सार्वजनिक स्थलों पर समस्त सहयोगीयों के साथ मिलकर साफ-सफाई की गई व भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को अनवरत चलाए जाने हेतु जन सामान्य से आग्रह की गई । कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन नगर के प्रसिद्ध भाजपा नेता एवं समाजसेवी रामानुज प्रताप सिंह "चुन्नू" द्वारा किया गया । श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के दौरान कहा की लोगो को सफाई के लिए जागरूक होना पड़ेगा और अपने पास पड़ोस में भी सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। साफ सफाई से वातावरण शुद्ध रहता है और तमाम रोगों से निजात मिलती है माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ में किसान मेला का किया गया आयोजन
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक शूटर ढेर >>