उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक शूटर ढेर





प्रयागराज। धूमनगंज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और सिपाही संदीप निषाद की हत्या में शामिल अरबाज को सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई। सोमवार की दोपहर पीपल गांव क्षेत्र में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा नेता रामानुज सिंह चुन्नू के नेतृत्व में चला सफाई अभियान
प्रकाश नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने मनाया शहादत दिवस >>