शातिर अपराधी गिरफ्तार पास से अवैध तमंचा बरामद

मऊ। पुलिस ने एक इनामिया अभियुक्त सहित 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और कब्जे से 05 अवैध तमंचा व कारतूस, एक चोरी की मोेटरसाइकिल तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन मे अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर वलीदपुर मोड़ से एक चार पहिया व एक दो पहिया वाहन सवार कुल 06 अभियुक्तो शुभम यादव पुत्र शिवप्रकाश यादव निवासी बदनपुर थाना मधुबन, लालू यादव उर्फ गोलू पुत्र सूर्यबली यादव सा0 कपारगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, सोनू यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव निवासी डिघवनिया मझुवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, पंकज यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी मिश्रौली रामनिधि बभनौली थाना घोसी, रविन्द्र यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी, अखिलेश यादव उर्फ गोलू पुत्र हरिनाथ यादव निवासी मुंगमास मठिया थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर, एक तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, तीन अदद तमंचा व तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक लालू यादव उर्फ गोलू पुत्र सूर्यबली यादव, थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 599/22 धारा 307,394,411,120बी भादवि0 व मु0अ0सं0 610/22 धारा 307 में वांछित तथा जिसपर जिसपर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/23 धारा 307/411/413/414/420 भादवि0 व आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद वाहनों को अन्तर्गत एमवी एक्ट में सीज किया गया।
शुभम यादव पुत्र शिवप्रकाश यादव निवासी बदनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, लालू यादव उर्फ गोलू पुत्र सूर्यबली यादव निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ, सोनू यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव निवासी डिघवनिया मझुवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, पंकज यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी मिश्रौली रामनिधि बभनौली थाना घोसी जनपद मऊ,रविन्द्र यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी जनपद मऊ, अखिलेश यादव उर्फ गोलू पुत्र हरिनाथ यादव निवासी मुंगमास मठिया थाना कोपागंज जनपद मऊ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

