मुख्तार अंसारी गिरोह  शूटर गिरफ्तार





 

मऊ। मुख्तार अंसारी (आई0एस0 191) गिरोह का शूटर व हिस्ट्रीशीटर बृजेश सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक के अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बंधा रोड हनुमान मंदिर के पास से मुख्तार अंसारी (आई0एस0 191) गिरोह का शूटर/हिस्ट्रीशीटर अपराधी बृजेश सोनकर पुत्र बच्चालाल सोनकर निवासी मठियाटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ को पकड़कर उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 75/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शातिर अपराधी गिरफ्तार पास से अवैध तमंचा बरामद
प्रकाश नर्सिंग के छात्रों ने बनाई रंगोली व मॉडल प्रदर्शनी >>