टेली मेडिसिन के माध्यम से मेदांता से जुड़ा शारदा नारायण हॉस्पिटल

------डॉ नरेश त्रेहान ने किया टेलीमेडिसिन का उद्धघाटन----------
मऊ- दुनिया के 30 सुपर स्पेशलिस्ट विभाग की सुविधा प्रदान करने वाला गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल अब जनपद के शारदा नारायण हॉस्पिटल से जुड़ गया है। शुक्रवार को मेदांता के डायरेक्टर नरेश त्रेहान ने टेलीमेडिसिन का उद्धघाटन करते हुए इसे पूर्वांचल के रोगियो के लिए वरदान बताया। अब कैंसर ,किडनी प्रत्यारोपण ,हृदय प्रत्यारोपण सहित अनेक रोगो की जांच एवं दवाओं की उपलब्धता मेदांता टीम द्वारा शारदा नारायण हॉस्पिटल में प्राप्त हो सकेगी।
उद्धघाटन करते हुए डॉ त्रेहान ने कहा कि पूर्वांचल के रोगियो को शारदा नारायण हॉस्पिटल में ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से प्राथमिक उपचार किया जायेगा जिससे कि मरीज़ो को मेदांता तक आने व रहने के खर्च सहित समय कि भी बचत होगी। प्रारम्भिक जांच व दवा के बाद सीधे ऑपरेशन के लिए मेदांता आना होगा। तकनीक विकास का यह लाभ पूर्वांचल के लोगो को प्राप्त हो गया है। एसएनएच निदेशक डॉ संजय सिंह कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपचार होने के कारन सामान्य गरीब एवं ग्रामीण लोगो को भी मेदांता अस्पताल कि सुविधाएं बहुत ही कम खर्च में अब प्राप्त हो सकेगी। यह सुविधा पूर्वांचल के लिए वरदान सदृश है। इस दौरान आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ एकीका सिंह ,क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुजीत सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी व पत्रकारों ने डॉ त्रेहान से टेलीमेडिसिन पर विस्तार से चर्चा किया।

