जाने मुख्तार अंसारी गिरोह के किस शूटर की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*_मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर शातिर अपराधी (आई0आर0 गैंग का लीडर) अनुज कन्नौजिया की पत्नी को धमकी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया हैपुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 31/23 धारा 386, 506 भादवि में वांछित अभियुक्ता रीना राय पत्नी अनुज कन्नौजिया निवासी बहलोलपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को हाल पता बारीगोड़ा थाना परसुडीह जनपद सिंहभूमि जमशेदपुर झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि वादी हंसनाथ यादव निवासी हिरनपुर (कमथरी) थाना चिरैयाकोट मऊ द्वारा वाट्सएप काल के माध्यम से रुपये मांगने तथा धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में अनुज कन्नौजिया व उसकी पत्नी के विरुद्ध प्रार्थना दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।

