लापता बच्ची का गढ्ढे में मिला शव पुलिस जांच में जुटी





 

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज स्थित रेलवे कॉलोनी से पूर्व दिनों मंगलवार को एक सढे 3 वर्षीय बच्ची लापता हो गई जिसका गुरुवार के दिन उसका शव रेलवे क्वार्टर से लगभग ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे में शव पाया गया सूचना मिलते ही अपने हमराहीयों के साथ मौके पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट तथा सीओ सिटी एवं फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई

 

आपको बता दें कि अरविंद यादव गाजीपुर जनपद मरदह थाना क्षेत्र के प्रेम का पूरा (भदेव) गांव के निवासी हैं वह मऊ जनपद में रेलवे में कीमैन पद पर तैनात हैं बीते मंगलवार को अरविंद यादव की पुत्री नम्रता यादव साढ़े तीन वर्ष अपने रेलवे क्वार्टर से कुछ खरीदने के लिए क्वार्टर से बाहर निकली थी जिसके काफी देर बाद अपने कमरे में वापस नहीं आई तो परिजनों ने घर के बाहर झांका तो हो बच्ची लापता मिली इधर-उधर काफी खोजबीन शुरू कर दिया इस दुखद घटना की जानकारी होने पर जितने भी सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक खबर को छापा एवं पोस्ट किया लेकिन बच्ची का कहीं अता पता नहीं चला सका थक हार कर अरविंद यादव ने नजदीकी थाने में बच्ची की गुम होने पर गुमशुदगी की तहरीर दिया गुमशुदा की तारीफ मिलते ही पुलिस हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह के सीसी टीवी के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया अभी पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि गुरुवार को सुबह खबर मिली कि रेलवे कॉलोनी की बाउंड्री से सटे पानी भरे गड्ढे में बच्ची का शव उतराया हुआ है जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई तो सीओ सिटी धनंजय मिश्रा एवं सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह तथा फॉरेंसिक टीम अपने दल बल के साथ पहुंचकर बच्ची के शव को बाहर निकलवाया यह खबर देखते ही देखते आग की तरह फैल गई और रेलवे कॉलोनी भीड़ से खचाखच हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई उनके गांव से भी चार पहिया वाहन के आने वालों का तांता लगा रहा वही परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल देखा गया पुलिस से सारे मामले को देखते हुए जांच पड़ताल में जुटी की बच्ची के साथ हादसा है या कोई हत्या



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< निसंतानता अभिशाप नहीं - डॉ एकीका सिंह*
याद किए गए भगत,राजगुरु व सुखदेव >>