याद किए गए भगत,राजगुरु व सुखदेव





 

 मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पुरोधा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती एवं सरदार भगत सिंह , राजगुरु, व सुखदेव के सहादत दिवस पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस दौरान उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहाकि डॉ राममनोहर लोहिया ने जो 50 वर्ष पहले कहा था सड़के सुनी हो जाए तो संसद आवारा हो जाती है आज वह सच साबित हुआ अंग्रेजों से भी बदतर आज के हालात हो गए हैं जिस तरह अंग्रेज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को खोज खोज कर उन्हें प्रताड़ित और जेल की यातनाएं देते थे आज वही काम वर्तमान सरकार देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ कर रही है वह जिसके विरूद्ध चाहे पुलिस सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग करके आवाज उठाने वाले का उत्पीड़न उसके मकान पर बुलडोजर चला कर या उसको जेल में डाल कर धमका कर देश पर कब्जा बनाए रखना चाहती है आज उनकी लिखी हुई बातें याद आती हैं यदि आंदोलन का रास्ता अख्तियार नहीं किया गया तो फिर से देश गुलाम हो जाएगा। समता, स्वत्रंत्रता और समाज में दबे, कुचले और पिछड़े लोगों के सम्पन्नता के हिमायती डा०लोहिया जीवन भर उनके इस हक की लड़ाई लड़ते रहे। ऐसे महापुरुष से प्रेरणा लेकर समाजवादी साथी संघर्ष का रास्ता अख्तियार करें। यादव ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में (वर्तमान-अम्बेडकर नगर जनपद) अकबरपुर नामक स्थान में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ढाई वर्ष की आयु में ही उनकी माताजी (चन्दा देवी) का देहान्त हो गया।। उन्हें दादी के अलावा सरयूदेई, (परिवार की नाईन) ने पाला। टंडन पाठशाला में चौथी तक पढ़ाई करने के बाद विश्वेश्वरनाथ हाईस्कूल में दाखिल हुए। उनके पिताजी गाँधीजी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। इसके कारण गांधीजी के विराट व्यक्तित्व का उन पर गहरा असर हुआ। पिताजी के साथ 1918 में अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार शामिल हुए। बंबई के मारवाड़ी स्कूल में पढ़ाई की। लोकमान्य गंगाधर तिलक की मृत्यु के दिन विद्यालय के लड़कों के साथ 1920 में पहली अगस्त को हड़ताल की। पूर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि डॉ लोहिया गांधी जी की पुकार पर 10 वर्ष की आयु में स्कूल त्याग दिये। पिताजी को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के आंदोलन के चलते सजा हुई। 1921 में फैजाबाद किसान आंदोलन के दौरान जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात हुई।

इसके बाद उन्होंने बीए की परीक्षा की और आंदोलन में भी अपनी भूमिका अदा करते रहे। अखिल बंग विद्यार्थी परिषद के सम्मेलन में सुभाषचंद्र बोस के न पहुंचने पर उन्होंने सम्मेलन की अध्यक्षता की। 1928 में कलकता में कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए। 1928 से अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन में सक्रिय हुए। साइमन कमिशन के बहिष्कार के लिए छात्रों के साथ आंदोलन किया। कलकत्ता में युवकों के सम्मेलन में जवाहरलाल नेहरू अध्यक्ष तथा सुभाषचंद्र बोस और लोहिया विषय निर्वाचन समिति के सदस्य चुने गए। डॉ लोहिया कहा करते थे कि जिंदा कौमे 5 साल का इंतजार नहीं करती हैं। सरकार के गलत फैसले का विरोध तुरंत करती हैं अन्यथा सरकार तानाशाह होने लगती हैं। इस दौरान शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से , पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल, राम प्रताप यादव, नि वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व प्रदेश सचिव नन्हकू राजभर , शिव प्रताप यादव, पूर्व चेयरमैन तय्यब पालकी, रामधनी चौहान, सीता राम यादव, रामशब्द यादव, लालचंद यादव , अप्पू मौर्या,

 डॉक्टर जयप्रकाश यादव ,आबिद अंसारी, बनने खान,अखंड प्रकाश पाण्डेय, अनिल यादव मास्टर, रणधीर सिंह,अशोक यादव काका,सीताराम कुशवाहा ,अब्दुल सलाम, गायक विजय लाल यादव, युवजन सभा अध्यक्ष राजेश यादव, प्रबुद्ध सभा गौरव पांडे, शाहनावाज़ आलम, विनोद यादव, रामाश्रय यादव, धर्मेंद्र यादव बिहारी, देवेंद्र चौहान, अजीत यादव, विजय यादव, रामदरश यादव, शम्भू सोनकर, अशोक पाल आदि ने अपना विचार दिया ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< लापता बच्ची का गढ्ढे में मिला शव पुलिस जांच में जुटी
लायंस क्लब मऊ ने टीबी मरीज़ो को वितरित किया पौष्टिक आहार >>