लायंस क्लब मऊ ने टीबी मरीज़ो को वितरित किया पौष्टिक आहार

--------- विश्व टीबी दिवस पर शारदा नारायन अस्पताल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम ,51 मरीज़ो को लिया गया गोद----------
मऊ। शुक्रवार को विश्व टीबी डे मनाया गया। टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु की वजह से होती है। इसे क्षयरोग भी कहा जाता है। भारत में हर साल टीबी के लाखों मरीज सामने आते है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन लाइलाज नहीं है। समय रहते इस बीमारी का इलाज करवा लिया जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। हर साल टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है उक्त बाते जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जी० सी पाठक ने शारदा नारायन अस्पताल में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में बोली। लायंस क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने टीबी से ग्रसित बच्चो को पौष्टिक आहार प्रदान किया और 51 मरीज़ो को को गोंद लिया। आगे उन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए बताया की टीबी बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है। सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी है और यह हवा के ज़रिए एक से दूसरे इंसान में फैलती है। मरीज के खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वालीं बारीक बूंदें इन्हें फैलाती हैं। ऐसे में मरीज के बहुत पास बैठकर बात की जाए तो भी इन्फेक्शन हो सकता है। फेफड़ों के अलावा ब्रेन, यूटरस, मुंह, लिवर, किडनी, गले आदि में भी टीबी हो सकती है। फेफड़ों के अलावा दूसरी कोई टीबी एक से दूसरे में नहीं फैलती। टीबी ख़तरनाक इसलिए है, क्योंकि यह शरीर के जिस हिस्से में होती है, सही इलाज न हो तो उसे बेकार कर देती है। इस साल की थीम " यस! वी कैन एंड टीबी " है जो की हमलोग सभी मिलकर लोगो को जागरूक करके ख़तम कर सकते है। कार्यक्रम का सञ्चालन लायंस क्लब मऊ के सेक्रेटरी डॉ सुजीत सिंह ने किया। इस मौके पर रेड क्रॉस मऊ के सेक्रेटरी वीरेंदर इंजीनियर ,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह , जय देव ,मनीष आदि लोग मौजोदड रहे।

