अवैध शराब के खिलाफ चला पुलिस व आबकारी विभाग का अभियान





 

मऊ।अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मधुबन व आबकारी पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर खैरा देवारा दुबारी से सुमेर यादव पुत्र स्व0 महोदव निवासी खैरा देवारा थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 100 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 02 पैकेट नमक, 03 किग्रा नौसादर, 02 किग्रा0 यूरिया, 500 ग्राम फिटकिरी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया तथा लगभग 300 लीटर लहन नष्ट किया गया। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। इस सम्बन्ध में उक्त थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 90/23 धारा 272,273 भादवि व 60(ए)/63 आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< काला शीशा लगाकर चलने वाले वाहनों पर होगी कार्यवाही*
महिलासे पचास हजार की उचक्का गिरी >>