महिलासे पचास हजार की उचक्का गिरी





 

मऊ।मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरईपुर निवासिनी संगीता देवी पत्नी नरेंद्र कुमार जो शुक्रवार को दोपहर में किसी कार्य हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया से ₹50000 खाते से निकालकर झोले में रखकर पैदल विजय स्तंभ चौक आई एवं चौक के निकट एक सब्जी की दुकान में सब्जी खरीद रही थी कि इसी बीच एक महिला तथा एक पुरुष द्वारा उसके नजदीक पहुंचे और ब्लेड से छोले को काटकर रखे हुए ₹50000 लेकर रफू चक्कर हो लिए कुछ ही देर में महिला को जानकारी मिलते ही उसने हो हल्ला मचाया तथा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई बाद में किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिए तथा कुछ ही देर में लेपर्ड मोबाइल के सिपाही गंगाराम चौरसिया मौके पर पहुंचे और उसकी जांच पड़ताल की बाद में पुलिस टीम ने स्टेट बैंक में भी पहुंचकर फुटेज की जानकारी प्राप्त की दिनदहाड़े महिला के साथ हुई इस घटना को लेकर परिजन भी अवाक रह गए हु इस घटना की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अवैध शराब के खिलाफ चला पुलिस व आबकारी विभाग का अभियान
साजिश के तहत की गई राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त >>