साजिश के तहत की गई राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त

मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनिंद्र मिश्र ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया श्री मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अदानी को लेकर उठाए गए मुद्दे हमेशा के लिए दफन हो जाए इसके लिए एक साजिश के तहत उनकी सदस्यता समाप्त की गई है जिसको केस को हाईकोर्ट में आवेदन पत्र देकर स्थगन आदेश दिया गया उसी केस में राहुल द्वारा अडानी के बारे में पूछे गए सवाल के बाद इस तरह का कृत्य इसकी पुष्टि करता है भाजपा जहां जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है वही जनता इनकी करतूतों को लेकर अच्छी तरह समझ रही है अदानी के खाते में बीस हजार करोड़ रुपए कहां से आए इसे जानने का हम देश की जनता को हक है आगे उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं और भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही हर साजिश का पुरजोर विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे हमारे नेता को एक साजिश के तहत फसा कर लोकसभा की सदस्यता समाप्त करना कोई साधारण विषय नहीं है यह लोकतंत्र में आवाज दबाने की एक साजिश है कांग्रेसका एक-एक कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में कुर्बानी देने के लिए तैयार है राहुल गांधी को लेकर हर एक कार्यकर्ता के मन में भारी आक्रोश है वह भाजपा की हर साजिश का सामना करने के लिए तैयार है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम, शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, संजय यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

