109 मरीजों की आँखों में चमकी रोशनी





 

मऊ-- मौसम में हो रहे है तेज़ी से परिवर्तन का असर आँखों पे दिख रहा है। इन बदलाव को देखते हुए रानीपुर ब्लॉक के अंतर्गत खानपुर ग्राम सभा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन शारदा नारायण अस्पताल द्वारा किया गया। शिविर में 109 नेत्र रोगियो की जाँच कर दवाओं का वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया की अचानक तापमान में हुई वृद्धि की बाद मौसमी परिवर्तन के कारण ठण्ड और बारिश के आसार बन रहे है। इसका सीधा असर आँखों पे पड़ता ही। धूल और धूप से बचाव के साथ उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है। शिविर में अस्पताल विशेषज्ञों सहित अस्पताल कर्मी तत्परता के साथ प्रतिबद्ध रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< साजिश के तहत की गई राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त
भाजपा के नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत >>