भाजपा के नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नव मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का आजमगढ़ जाते समय दोहरीघाट में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा। इस अवसर पर दुर्गविजय राय, सत्यमित्र सिंह,रामाश्रय मौर्य आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

