तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। स्थानीय क्षेत्र के पट्टी ताल के पास रविवार को सुबह पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी सूरज राम पुत्र श्यामलाल जो शुक्रवार को पंशबदा गांव निवासी एक छात्रा रामनगर की तरफ से स्कूल से अपने घर जा रही थी रास्ते में अभियुक्त ने उसको रोक कर उसकी मोबाइल छीन कर फरार हो गया छात्रा ने घर पहुंचकर इसकी सूचना परिजनों को दिया परिजन कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर रही थी इसी बीच रविवार को सुबह पुलिस पट्टी ताल के पास चेकिंग कर रही थी उसी समय अभियुक्त पैदल कही भागने के फिराक में था पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया जिस पर वह भागने लगा पुलिस उसको दौड़ाकर पकड़ लिया उसकी जामा तलाशी लेने के बाद एक 12 बोर का तमंचा और मोबाइल बरामद हुई पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

