*93 नेत्र रोगियों की हुई निःशुल्क जांच, मिला परामर्श*





 

-एसएनएच ने दौलसेपुर में लगाया चिकित्सा शिविर 

मऊ। रानीपुर ब्लाक के दौलसेपुर गांव में रविवार को शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 93 मरीजों के आंख की जांच के साथ उन्हें इसके बचाव का परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि मौसमी बदलाव के बीच घटते-बढ़ते तापमान का सीधा असर आंखों पर पड़ता है। इस दौरान आंशिक लापरवाही से नेत्र रोग की संभावना बढ़ जाती है। गर्मी के साथ तापमान बढ़ते ही धूल और धूप से भी आंखों को नुकसान पहुंचता है। इससे सचेत रहने की नितांत आवश्यकता है। शिविर आयोजन में डा रामधनी प्रजापति, ग्राम सेवक बबलू यादव व अनिल राजभर ने तत्परता के साथ प्रतिभाग किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बिना किसी जांच के पुलिस ने लगा दी चार्जसीट-राजीव राय >>