बिना किसी जांच के पुलिस ने लगा दी चार्जसीट-राजीव राय

मऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने पत्रकार वार्ता में कहा की मऊ की स्थानीय पुलिस ने फर्जी तरीके से मेरे ऊपर एफ आई आर दर्ज कर दी। उसमे चार्ज सीट भी लगा दी। जिसमे मेरा कोई बयान भी दर्ज नहीं किया गया और उक्त प्रकरण में जिन लोगो को गवाह बनाया गया है उनका पता ही नही मेरे ऊपर इसलिए फर्जी मुकदमा किया गया ताकि चुनाव के दौरान गैर जमानती वारंट निकालकर मुझे परेशान किया जा सके। श्री राय ने कहा कि पूर्व के चुनाव में मैंने हलफनामा दिया था जहां मुकदमें का कालम खाली था मेरे ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी मुकदमा नहीं था वही उक्त प्रकरण की जांच करने वाले अधिकारी पर आरोप लगाया कि बिना तथ्यों को जाने और मेरा बयान लिए चार्ज सीट न्यायालय में दायर कर दी गई जिस की लड़ाई मैं हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लडूंगा श्री राय ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर मौसम वैज्ञानिक हो गए हैं और वह जान जाते हैं कि क्या होने वाला है ओम प्रकाश राजभर और ओवैसी के साथ भाजपा के बी टीम के ऊपर मुकदमे नहीं होते सिर्फ मुकदमे विपक्ष के नेताओं के होते हैं अगर कोई अपराधी नहीं है तो भी सरकार किसी तरह से उस पर मुकदमा दर्ज कर अपराधी बनाने का काम कर रही है

