धूमधाम से मना दीप देव इंटर कालेज का वार्षिक उत्सव

मऊ। दीप देव इंटर कॉलेज हलधरपुरका वार्षिकोत्सव संपन्न, कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को अंग वस्त्र एवं मैडल देकर किया गया सम्मानित,,,,
वार्षिकोत्सव समारोहके मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों अभिभावकों और छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुएकहा कि छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट शिक्षा के लिए अभिभावक, शिक्षक का आपसी सहयोग आवश्यक हैउन्होंने कहा कि विद्यार्थी 6 घंटे विद्यालय रहता है 18 घंटे अपने अभिभावक के साथ रहता है इसलिए अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका है समय-समय पर विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों से संवाद करता रहे, कालेज के प्रबंधक प्रेम शंकर सिंह एवं प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को बधाई दी, की कॉलेज प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान लाता रहा है, समारोह की अध्यक्षता दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक प्रबंधक प्रमुख शिक्षाविद सुरेश बहादुर सिंह ने किया और कहा कि, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों का परिवेश एक जैसा होता जा रहा है, विद्यालय परिवार को भव्य कार्यक्रम करने की बधाई दी पूर्व केंद्रीय मंत्री विकास पुरुष कल्पनाथ राय की पत्नी डॉ सुधा राय ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया, समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने वार्षिकोत्सव के माध्यम से अभिभावक और शिक्षक एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और संवाद स्थापित करते हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कीआप जहां भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं पूरी लगन और मेहनत से लक्ष्य बनाकर अध्ययन करें,, दीप देव इंटर कॉलेज हलधरपुर के प्रबंधक प्रेमशंकर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किए और अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किए, इस अवसर पर नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह प्रधानाचार्य डॉ राकेश सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य,राधेश्याम सिंह ने किया, इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सुनील कुमार सिंह, नित्य प्रकाश यादव, ब्रह्मानंद सिंह, सर्वेश सिंह एडवोकेट, अरविंद सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं दर्जनों इंटर कॉलेजों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य हजारों की संख्या में अभिभावक गण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे,
कॉलेज के प्रबंधक प्रेम शंकर सिंह एवं प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक,ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वाराकॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।

