नाराज शिक्षको ने की एबीपी के कार्यकताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

नाराज शिक्षको ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर शिक्षको को अपशब्द कहने वाले के विरुद्ध शिक्षको ने कार्यवाही की मांग की बताया जाता है की जिले में परिषदीय विद्यालय के अध्यापक बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुँचकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खिलाफ ज्ञापन दिया । बीएसए से गुहार लगाई कि जिस तरीके से पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के द्वारा कार्यालय में हुड़दंग किया गया वह शिक्षकों का अपमान है, अतः इन लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया जाए अन्यथा शिक्षक संघ अपने तरीके से कार्यवाही करने पर मजबूर होगा। वहीं शिक्षकों ने कहा कि हमारा विभाग उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विभागों में से एक है हमारे शिक्षक साथी लगातार शिक्षा के स्तर को सुधारने में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जिस तरीके से शिक्षकों और पूरे विभाग के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और कार्यालय में हुड़दंग किया गया वह एक सभ्य समाज को कतई मंजूर नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मऊ बीएसए कार्यालय में पहुंचकर के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की स्थिति सुधारने और निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ बीएसए को ज्ञापन दिया। इस दौरान परिषद के छात्रों ने जमकर कार्यालय में हुड़दंग भी किया।
शिक्षकों ने यह भी कहा कि इस तरह का हुड़दंग कोई सभ्य संगठन कभी नहीं कर सकता। ये अवांछित तत्व थे,इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए। ओम प्रकाश सिंह,सतीश सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, मुंशी प्रेमचंद, नित्य प्रकाश यादव, तपेश्वर राम, सुनील सिंह, सर्वेश चौबे, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

