बाल विवाह होते मिला तो होगी कार्यवाही

मऊ।निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला प्रोबेशन कार्यालय में बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 1098 चाइल्डलाइन के कार्यों को निर्देशित किया कि अक्षय तृतीया पर समस्त स्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में कहीं भी यदि बाल विवाह होता है वह पाया जाता है तो त्वरित कार्यवाही करते हुए रुकवाया जाए तथा आम जनमानस को भी जागरूक किया जाए कि बाल विवाह कानून एक अपराध है आइए सब मिलकर इसे रोके अगर जनपद में कहीं भी बाल विवाह होता हुआ पाया जाता है तो उस पर प्रभावी कार्यवाही करें डीसीपीयू से बाल संरक्षण अधिकारी व विधि सह परविक्षा अधिकारी को बाल विवाह की रोकथाम हेतु समन्वय करने के निर्देश दिए. जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 22 अप्रैल के दिन महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अर्चना राय को नोडल घोषित करते हुए कहां की यदि कहीं से कोई बाल विवाह की सूचना आती है तो तत्काल कार्यवाही करने के निर्देशीत किया. जिला प्रोबेशन अधिकारी ने समस्त थानों से समन्वय स्थापित करते हुए अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाह को रोकने की रणनीति तैयार करे जिससे की जनपद को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य नरेंद्र राय जी, कंचन तिवारी, रामाशंकर यादव, अनीता सिंह यादव, बाल संरक्षण अधिकारी शिवानंद सिंह व बाल संरक्षण अधिकारी चंदा साहनी, सखी वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर संध्या सिंह, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अर्चना राय व जिला समन्वय कृतिका राय , रेलवे चाइल्ड लाइन से माला व पंचदेव तथा महिला कल्याण विभाग के समस्त कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

