ऐसा क्या किया बुलेट चालक ने कि पुलिस को दर्ज करना पड़ा एफआईआर

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में जनपद मऊ के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा गाजीपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 54 AC 9777 बुलट के चालक को बिना हेलमेट लगाए हुए को रोक कर चेक किया गया व पूछताछ की गई तो अपना नाम गिरिजेश सिंह पुत्र शिवप्रकाश सिंह निवासी ग्राम छोटी बकवल थाना सराय लखंसी जनपद मऊ बताया गया। उक्त के द्वारा अपनी बुलट मोटर साइकिल पर गलत नंबर (UP 54AC 9777) लगाकर चल रहा था जब की इसका वास्तविक नंबर UP 54 AB 9377 है । UP 54AC 9777 के वास्तविक वाहन स्वामी द्वारा पूर्व में इस बात की शिकायत भी की गई थी मेरी गाड़ी का नंबर प्लेट कोई दूसरा व्यक्ति लगाकर चल रहा है जिसका कई बार पुलिस द्वारा चालान किया गया है। वाहन व वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ को सुपुर्द किया गया, जिसके सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 420,465,468 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

