प्रशासन की तैयारी पूरी नामांकन कल

मऊ।अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि जनपद के 11 नगरी निकाय मैं निर्वाचन कराया जाना है जिसमें एक नगरपालिका व 10 नगर पंचायत शामिल है 17 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व वार्डो का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का नामांकन तहसील के चिन्हित कक्ष में किया जाएगा नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी वह वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संबंधित तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी होंगे नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के नूडल होंगे नगरी निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट वह 15 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी जनपद में 11 नगरी निकायों में 196 वार्डों में 176 मतदान केंद्र 607 स्थल बनाए गए हैं जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 5900 सर्वाधिक मतदाता नगर पालिका में है तो वही सबसे कम मतदाता नगर पंचायत दोहरीघाट मेहा चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन वह पुतला जलाना नहीं होगा सार्वजनिक स्थानों व शासकीय स्थानों पर कोई भी होल्डिं बैनर नहीं लगेंगे लाउडस्पीकर रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक नहीं बजेगा मतदान प्रारंभ होने का 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पूरी तरीके से बंद रहेगा जनपद में नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है नामांकन के दौरान 200 मीटर की परिधि के अंदर प्रत्याशी उसके निर्वाचन अभिकर्ता प्रस्तावक वह सहायता हेतु एक व्यक्ति की अनुमति रहेगी।

