दीप देव इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत





 

दीप देव इंटर कॉलेज हलधरपुर मऊ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा कालेज की इंटरमीडिएट की छात्रा रागिनी यादव पिता का नाम सुदामा यादव 500 में 470 नंबर 94.1 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद की सूची में अपना स्थान बना ली है इसके अलावा इंटर की छात्रा कुमारी अंकिता यादव 91.14% एवं हाई स्कूल की छात्रा अंकिता भारद्वाज 93.16% अंक प्राप्त करके सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाई है सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही दीप देव इंटर कॉलेज का परीक्षा प्रतिशत रहा है,, दीप देव इंटर कॉलेज पिछले एक दशक से जिले और प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाता रहा है कालेज के प्रबंधक प्रेम शंकर सिंह ने कॉलेज के शिक्षकों एवं मेधावी छात्र छात्राओं को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की बधाई दी साथ ही कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को शत-प्रतिशत रिजल्ट बनाने हेतु बधाई दी ज्ञातव्य है कि इंटर में संपूर्ण 327 -छात्र-छात्राएं एवं हाई स्कूल में कुल छात्र छात्राएं 183 थे, सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे ,,,



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अरशद जमाल ने बसपा से भरा पर्चा
विद्युत यादव को प्रशासन ने किया जिला बदर >>