विद्युत यादव को प्रशासन ने किया जिला बदर





 

 

मऊ। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने विद्युत यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव निवासी बेलभद्रपुर, थाना घोसी जनपद मऊ के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम धारा 3 (1) के अंतर्गत 10 जनवरी,2011 को जारी कारण बताओ नोटिस की सुनवाई करते हुए आज विद्युत यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया। अपर जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक थाना घोसी को इस संबंध में समस्त आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही आदेश की एक प्रति पुलिस अधीक्षक को इस आशय से प्रेषित किया कि जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराएं। विद्युत यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव निवासी बेलभद्रपुर, थाना घोसी जनपद मऊ के विरुद्ध थाना घोसी में विभिन्न आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दीप देव इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
पुलिस मुठभेड़ में 24हजार का इनामिया पुलिस की गोली से घायल >>