पुलिस मुठभेड़ में 24हजार का इनामिया पुलिस की गोली से घायल





मऊ। रानीपुर थाना अंतर्गत  पुलिस मुठभेड़ में शातिर इनामिया (25 हजार) अपराधी अरुण राजभर उर्फ डाढ़ी गिरफ्तार, कब्जे से एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट सूपर स्प्लेंण्डर व एक अदद पिस्टल 32 बोर व खोखा बरामद किया गया है करीब 10 बजे रात्रि थाना रानीपुर क्षेत्रांतर्गत औसतपुर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी (25 हजार) का इनामी बदमाश अरुण राजभर उर्फ डाढी पुत्र राजेश निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर मऊ के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके तत्काल सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।  रात्रि करीब 9.45 बजे उपनिरीक्षक  अजीत दूबे चौकी इंचार्ज काझा मय हमराह कां0 अनिल कुमार व कां0 विकाश यादव के काझा से पड़री सड़क मार्ग पर गोदाम के पास सघन चेकिंग की जा रही थी तभी दो बदमाश गमछे से मुह बांधे हुए बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल आते हुए दिखाई दिया उनको रूकने का इशारा किया गया तो उ0नि0 श्री अजीत दूबे के ऊपर फायर करते हुए पड़री की तरफ भागे। थानाध्यक्ष रानीपुर राजकेशर सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के साथ थे कि तभी सूचना मिली कि बदमाश चौकी इन्चार्ज काझा अजीत दूबे के ऊपर फायर करके पड़री से असलपुर की तरफ भाग रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष व स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही कर्मचारीगण के पड़री मार्ग तिराहे से 100 मीटर पहले दो बदमाश एक मोटर साईकिल सुपर स्पलेण्डर काले रंग की बिना नम्बर प्लेट के आते हुए दिखाई दिये। पुलिस बल को देखते ही बदमाशों द्वारा फायर किया गया जिससे सरकारी गाड़ी मे गोली लगी, जवाबी फायरिंग की गयी तो बदमाशो द्वारा कई राउण्ड फायर किया गया पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर मे घुटने के नीचे गोली लग गयी जिसका नाम अरूण राजभर उर्फ दाढ़ी पुत्र राजेश राजभर निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 26 वर्ष जो मु0अ0सं0 22/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना रानीपुर जनपद मऊ व मु0अ0सं0 60/23 धारा 392 भा0द0वि0 थाना रानीपुर जनपद मऊ मे वांछित है। इस दौरान दूसरा बदमाश खेत और नदी का लाभ लेते हुए मौके से भागने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है अभियुक्त के पास से एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट काले रंग की सुपर स्प्लेंण्डर व एक अदद पिस्टल 32 बोर व कई राउण्ड खोखा बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी रानीपुर ले जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

 

*आपराधिक इतिहास-* 

*1* 167/19 394/411 भादवि ज्ञानपुर भदोही

*2* 191/19 120बी, 307, 452, 302 भादवि चिरैयाकोट मऊ

*3* 214/19 392 भादवि कोपागंज मऊ

*4* 228/19 392, 411 भादवि कोतवाली मऊ

*5* 293/19 395/412 भादवि कोतवाली भदोही भदोही

*6* 352/19 394/307 भादवि मिर्जामुराद वाराणसी

*7* 377/19 457, 380 भादवि सरायलखन्सी मऊ

*8* 478/19 457, 380, 411 भादवि सरायलखन्सी मऊ

*9* 479/19 457, 380 भादवि सरायलखन्सी मऊ

*10* 499/19 307, 411 भादवि 3/25/27 आर्म्स एक्ट मुहम्मदाबाद मऊ

*11* 548/19 120ठ, 395, 397, 412 भादवि लाईन बाजार जौनपुर

*12* 55/20 379, 411 भादवि सरायलखन्सी मऊ

*13* 62/20 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट सरायलखन्सी मऊ

*14* 106/20 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट लाईन बाजार जौनपुर

*15* 164/20 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली भदोही भदोही

*16* 221/20 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट चिरैयाकोट मऊ

*17* 146/22 3/25 आर्म्स एक्ट रानीपुर मऊ

*18* 22/2023 392/411 भादवि रानीपुर मऊ



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विद्युत यादव को प्रशासन ने किया जिला बदर
जिलाधिकारी ने तीन अभियुक्तों की लगभग 95 लाख की संपत्ति कुर्क करने के जारी किए आदेश >>