नगर भ्रमण के दौरान छात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत





 

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत छात्रा सम्मेलन में भाग लेने आई गोरक्ष प्रांत की छात्राओं का नगर भ्रमण के दौरान युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक जायसवाल द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 गौरतलब हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गोरक्ष प्रांत की छात्रा सम्मेलन नगर के एक प्लाजा में आयोजित था। इसके बाद सैकड़ों छात्राओं द्वारा नगर में एक जागरूकता संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के रोडवेज पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक जायसवाल के नेतृत्व में छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

 इस अवसर पर स्वागतकर्ता क्रम में सभासद नीरज गुप्ता , आकाश गुप्ता, शिव चौहान, कार्तिक चौरासिया, आर्यन वर्मा, मनीष अग्रवाल, गौरव, मयूर इत्यादि मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में वोटो की गिनती शुरू
मुख्तार अंसारी के करीबी की संपत्ति पुलिस ने की कुर्क >>