मुख्तार अंसारी के करीबी की संपत्ति पुलिस ने की कुर्क





पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 के सहयोगी मो0 सुहैब मुजाहिद की अवैध तथा अपराधिक गतिविधियों से अर्जित भूखण्ड व उसपर बना भवन लगभग एक करोड़ 50 लाख रूपये कीमती 14(1)गैंगेस्टर एक्ट के अर्न्तगत बाराबंकी व मऊ पुलिस द्वारा किया गया जब्त संगठित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान में क्रम में 17 मई को राजस्व टीम व भारी बाराबंकी व मऊ पुलिस बल की उपस्थिति में, मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के सहयोगी अभियुक्त मो0 सुहैब मुजाहिद पुत्र मो0 इजहारुल हसन निवासी जमालपुर मिर्जापुर थाना घोसी मऊ हाल पता सदियापुर थाना करेली जनपद प्रयागराज जनपद मऊ द्वारा अपराध से अर्जित कस्बा खाश मलिकटोला जमालपुर मिर्जापुर थाना घोसी मऊ स्थित आबादी गाटा संख्या 1042 जो आबादी श्रेणी 6(2) की भूमि है के आंशिक भाग 135.1 वर्ग मीटर भूमि व उस पर निर्मित मकान कुल कीमत (लगभग 01 करोड़ 50 लाख रुपये कीमती) को अंतर्गत धारा 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के अर्न्तगत बाराबंकी व मऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुर्क किया गया। उल्लेखनीय है कि मु0अ0सं0 287/22 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से सम्बन्धित उक्त अभियुक्त मो0 सुहैब मुजाहिद द्वारा संगठित अपराध से धनोपार्जन कर अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी है। गिरोह सरगना मुख्तार अंसारी द्वारा गिरोह की सक्रिय सदस्य मो0 सुहैब मुजाहिद विगत 10-12 वर्षों से अपराध में सक्रिय होन की साथ ही साथ गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के अपराधिक कृत्यों में सम्मलित रहा है। अपराध के अलावा व उसके परिजन के पास आय का ऐसा अन्य कोई ज्ञात श्रोत नही है जिससे की यह अवधारण की जा सके कि उक्त आय से उक्त भूमि क्रय कर मकान निर्माण के लिये धन आया हो।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नगर भ्रमण के दौरान छात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत
आईपीएल फैन पार्क में उठाये मैच का मज़ा, प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा - डॉ संजय सिंह >>