न्यायालय द्वारा ज़ारी किए गए आदेश के पालन को लेकर चला अभियान

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्यायालय के धारा 24 एवं तहसीलदार न्यायालय की धारा 67 के तहत पारित आदेशों के मौके पर अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन आज कुल 32 आदेशों का मौके पर अनुपालन कराया गया।ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने धारा 24 एवं धारा 67 के तहत पारित आदेशों का मौके पर अनुपालन की खराब स्थिति को देखते हुए अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर इन आदेशों का मौके पर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में धारा-24 के आदेश के उपरान्त अनुपालन हेतु लम्बित प्रकरण तहसील-सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी एवं मधुबन अन्तर्गत क्रमशः कुल चिन्हित 150, 162, 160, एवं 34 प्रकरण। इस प्रकार जनपद स्तर पर कुल 506 प्रकरण धारा-24 के अनुपालन हेतु चिन्हित किया गया है। जिनमें से दिनांक 15-06-2023 तक तहसील-सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी एवं मधुबन अन्तर्गत क्रमशः 44, 46, 64, 08 कुल 162 प्रकरण निस्तारित कराया गया था। उसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2023 को तहसील-सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी एवं मधुबन अन्तर्गत क्रमशः 04, 07, 06, 02 इस प्रकार कुल 19 प्रकरणों में मौके पर अनुपालन कराया गया। इस प्रकार आज दिनांक 16.06.2023 तक कुल 181 प्रकरणों में मौके पर अनुपालन करा लिया गया है।
धारा-67 के आदेश के उपरान्त अनुपालन हेतु लम्बित प्रकरण तहसील-सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी एवं मधुबन अन्तर्गत क्रमशः कुल चिन्हित 272, 132, 130, एवं 26 प्रकरण।इस प्रकार जनपद स्तर पर कुल 560 प्रकरण अतिक्रमणमुक्त करने हेतु चिन्हित किया गया है। जिनमें से दिनांक 15.06.2023 तक तहसील-सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी एवं मधुबन अन्तर्गत क्रमशः 114, 27, 44, 09 कुल 194 प्रकरणों में सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। उसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2023 को तहसील- मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी एवं मधुबन अन्तर्गत क्रमशः 07, 04, 02 इस प्रकार कुल 13 प्रकरणों में मौके पर अनुपालन कराया गया। इस प्रकार आज दिनांक 16.06.2023 तक कुल 207 प्रकरणों सार्वजनिक प्रयोग की भूमियों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है।

