उप मुख्यमंत्री का मऊ में आगमन कल

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन बापू इण्टर कालेज के मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने बताया की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल हेलीकाप्टर द्वारा 11 बजे दिन में पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर होगा।
जिसके बाद उपमुख्यमंत्री अपने वाहन द्वारा कोपागंज स्थित बापू इण्टर कालेज के क्रीड़ा मैदान में पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तदोपरान्त निर्माणाधीन एवं स्थलीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

