अस्सी की अस्सी सीट जीतेगी भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य

मऊ।केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान पर एक सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है l 2014 में फूलपुर से मैं और घोसी से हरिनारायण राजभर ने चुनाव जीता 2019 में नही पहुंच सके 2024 में यही से बोल रहा हु घोसी लोकसभा सहित प्रदेश की 80 की 80 सीटो पर भाजपा चुनाव जीतने का काम करेगी। 2024 में जब लोकसभा का चुनाव आएगा तो आप के सामने एक सवाल होगा की हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री किसे बनना चाहिए गरीबों का साथ देने वाला या गुंडों का साथ देने वाला आप को तय करना है की विकास करने वाली सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार करने वाली सरकार श्री मौर्य ने कहा की चुनाव के दौरान बहुत लोग आएंगे कोई जाति के नाम पर तो कोई मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का खेल करेगा। कोई नौजवानों को बरगलाने का काम करेगा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बरगलाने का काम करेगा। आप ध्यान रखना सपा बसपा कांग्रेस दिनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे है। 2014 से पहले का हिंदुस्तान याद करिए जब आतंकवादी हमला होता था तो यही सपा बसपा के समर्थन से चने वाली कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री ने पहली बार आतंकवादी हमला हुआ तो कहते है मैं इसकी निंदा करता हु। दूसरी बार हुआ तो कहते है मैं कड़ी निन्दा करता हु। मोदी सरकार बनी जो एक मजबूत सरकार बनी हमारे जवानों पर हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक कर मुहतोड़ जवाब दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, अनिल राजभर, देवेंद्र सिंह, प्रवीन गुप्ता, अशोक सिंह, मनोज राय, विजय राजभर, संजय कुमार मौर्य संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, कृष्ण कांत राय, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

