जीवन का अस्तित्व अब बृक्ष पर निर्भर है- एड.अखण्ड प्रकाश पाण्डेय

मऊ। विगत कुछ दिनों से प्रकृति द्वारा भीषण गर्मी देखने को मिल रही है और इस बढ़ते तापमान के जिम्मेदार हम स्वयं है,आज हम देख रहे है कि हमारे आस पास समाज मे बुजुर्ग हो या युवा उष्मघात के कारण अस्पताल में है या फिर असमय मृत्यु हो जा रही है जिसका प्रकोप कम होता नही दिख रहा है। हरे पेड़ काट दिए जा रहे है जिसका परिणाम 'उष्मघात' है, “एक पेड़ सामान्यतः प्रतिवर्ष 200 किलो ऑक्सीजन का उत्सर्जन, 20 टन कार्बन डाइऑक्साइड,20 किलो धूल,लगभग 80किलो ज़हरीले मिश्रित धातुओं को सोखता है। एक बृक्ष के नीचे का तापमान लगभग 4 - 5 डिग्री काम होता है। इन्ही कारणों के साथ मैं अपने क्षेत्र में श्रावण मास में नगर के प्रत्येक व्यक्ति के साथ मिल कर “हर घर बृक्ष” की एक मुहिम चलाऊंगा और जनमानस से निवेदन करूँगा की वो भी अपने घर,सहन, रोड के किनारे या जो उचित स्थल हो वहाँ वृक्षारोपण अवश्य करें ताकि आने वाले कुछ वर्षों में हम उष्मघात का मजबूती से सामना कर सके और अपने आस पास हरियाली सहित अपनो के साथ लंबे समय तक जीवन बिता पाएंगे।

